
Description
-
आवश्यक प्रैक्टिकल सामग्री: बैच में प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थियों को Skill Test की तैयारी हेतु आवश्यक टूल्स, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स एवं अन्य सामान की सूची साझा कर दी जाएगी। विद्यार्थी इस सूची के अनुसार आवश्यक सामग्री अपने स्तर पर बाजार से खरीदेंगे।
-
लाइव क्लासेज निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।
-
रिकॉर्डेड क्लासेज बैच की निर्धारित योजना के अनुसार उपलब्ध करवाई जाएंगी।
-
विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल अभ्यास के लिए आवश्यक टूल्स, उपकरण एवं इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की व्यवस्था स्वयं करनी होगी, जब तक कि पैकेज में इन्हें शामिल करने की स्पष्ट जानकारी न दी गई हो।
-
सभी विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से क्लास अटेंड करना तथा दिए गए प्रैक्टिकल कार्यों का अभ्यास करना आवश्यक है।
-
विद्यार्थी की Login ID एवं Password व्यक्तिगत होंगे। इन्हें किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा करना प्रतिबंधित है।
-
क्लास की वीडियो रिकॉर्डिंग, डाउनलोडिंग, कॉपी करना या स्टडी मटेरियल को बिना अनुमति किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा करना सख्त मना है।
-
बैच की वैधता एवं कोर्स एक्सेस केवल निर्धारित अवधि तक ही उपलब्ध रहेगा।
-
ऑनलाइन क्लासेज के लिए इंटरनेट कनेक्शन एवं आवश्यक मोबाइल/लैपटॉप की व्यवस्था विद्यार्थी को स्वयं करनी होगी।
-
क्लास के समय या कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के बदलाव की सूचना आधिकारिक स्टूडेंट ग्रुप के माध्यम से दी जाएगी।
-
संस्थान द्वारा Skill Test की तैयारी, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
-
संस्थान आवश्यकता के अनुसार क्लास टाइमिंग, शेड्यूल एवं शिक्षण व्यवस्था में उचित बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
-
बैच में प्रवेश लेने का अर्थ है कि विद्यार्थी ने उपरोक्त सभी नियम एवं शर्तों को पढ़कर स्वीकार कर लिया है।
-
एक बार जमा की गई बैच फीस किसी भी परिस्थिति में वापस (Non-Refundable) नहीं की जाएगी और न ही किसी अन्य विद्यार्थी को हस्तांतरित (Transfer) की जा सकेगी।
SHRI SANKALP CLASSES, SIKAR
सही तैयारी – बेहतर प्रदर्शन – सफलता की ओर एक कदम
